विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
Unnao News - उन्नाव में किसानों की जागरूकता के लिए तीन ब्लॉकों में कृषि संकल्प अभियान आयोजित किया गया। इसमें पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और संतुलित उर्वरक के उपयोग पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में...

उन्नाव। किसानों की जागरूकता के लिए तीन ब्लॉकों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड व संतुलित उर्वरक प्रयोग करने जैसी कई जानकारियां किसानों को दी गईं। केंद्रीय उपोषण बागवानी संस्थान व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मियागंज, हसनगंज, नबावगंज के कुल 9 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें डा. धीरज कुमार तिवारी ने मियागंज ब्लॉक में किसानों को आम के बाग में पोषक तत्व प्रबंधन पर जानकारी दी। डा. जय कुमार यादव ने आम के बाग एवं खेती में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं के प्रयोग को कम करने के साथ ही प्राकृतिक खेती व जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही आम के बाग में बैगिंग, पीला प्रपंच, फ्रूट फ्लाई ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप आदि के बारे में जानकारी दी। उपकृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश, डा. आलोक कुमार गुप्ता, डा. अमरकांत, डा. के एन तिवारी, एसपी सिंह ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर रमेश चंद्र मौर्य, सुनील सिंह, साहब लाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।