Eid-ul-Azha Celebrations Security Measures and Preparations in Unnao कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, गुलजार रहा बकरों का बाजार, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsEid-ul-Azha Celebrations Security Measures and Preparations in Unnao

कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, गुलजार रहा बकरों का बाजार

Unnao News - उन्नाव में बकरीद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और 1200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बाजार में बकरों की बिक्री बढ़ गई है। शहर काजी ने लोगों से अपील...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 6 June 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, गुलजार रहा बकरों का बाजार

उन्नाव, संवाददाता। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद शनिवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन सजग है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाजारों में शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर, कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीदारी हुई। वहीं, मस्जिदों में नमाज और अन्य रस्मों के लिए भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर के कैसरगंज मोहल्ला स्थित किला बाजार मंडी में शुक्रवार को बकरों की खूब बिक्री हुई। पशु पालक उस्मान ने बताया कि सलमान ने एक बकरा 70 हजार रुपये में खरीदा है। इसकी कीमत बाजार में सबसे अधिक लगी। उधर, सौ रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही सेवई की भी जमकर खरीदारी की गई।

शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने बताया कि बड़ी ईदगाह में सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। नमाजियों के बढ़ने पर दो शिफ्ट में भी नमाज अदा कराई जा सकती है। साथ ही, अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा करवाई जाएगी। प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी जाएगी। बकरीद को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। मौलाना ने कहा कि तीन दिन तक कुर्बानी दी जाएगी। 12 सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी और नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासन को ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सभी धार्मिक स्थलों के लिए सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं। मिलीजुली आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के भी पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिले के 105 ईदगाहों और 341 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके साथ ही, 12 सौ से अधिक पुलिस कर्मी और तीन प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। जाम और भीड़ लगने पर किया जाएगा रूट डायवर्जन यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों से रूट डायवर्जन का अभी कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। अगर सार्वजनिक स्थल और चौराहों पर जाम की स्थित बनी तो ई-रिक्शा तथा बड़े वाहनों का ही रूट डायवर्जन किया जाएगा। शहरकाजी की अपील, सड़क पर नहीं अदा होगी नमाज शहर काजी मौलााना निसार अहमद मिस्बाही ने लोगों से अपील की कि पहले से ईदगाह में पहुंच कर अपनी जगह निर्धारित कर लें और समय से नमाज अदा करें। हिफाजत के साथ कुर्बानी की जाए और खुले में कोई अवशेष न डाला जाए। साफ सफाई का ख्याल रखा जाए और किसी तरह की गंदगी न फैलाई जाए। प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक घरों के अंदर ही जानवरों की कुर्बानी दी जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।