Tragic Death of Woman in Unnao Due to Poisonous Insect Bite जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTragic Death of Woman in Unnao Due to Poisonous Insect Bite

जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत

Unnao News - उन्नाव के मूसेपुर गांव में एक महिला की सुबह सोते समय जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने झाड़ फूंक करने में समय बर्बाद किया, लेकिन जब सुधार नहीं हुआ, तब उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावWed, 18 June 2025 11:59 AM
share Share
Follow Us on
जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत

उन्नाव, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव की महिला की बुधवार अलसुबह सोते समय किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन झाड़ फूंक के चक्कर में पड़े रहे। कोई सुधार न होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूसेपुर गांव का सजीवन रावत अपने परिवार के साथ गांव से बाहर आम के बाग में घर बनवाकर रहता है। मंगलवार रात उसकी पत्नी मालती बिस्तर लगाकर नीचे सो रही थी। बुधवार अलसुबह किसी जहरीले कीड़े ने कमर में काट लिया। जानकारी होने पर परिजन झाड़ फूंक के चक्कर में घंटों इधर उधर भटकते रहे।

कोई फायदा न होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत से पति सजीवन व बेटों में शनि, विकास तथा बेटी काजल व रंजीता समेत अन्य परिजन रो रो कर बेहाल होते रहे। बेटी काजल की शादी तय थी। इंस्पेक्टर संदीप शुक्ल ने बताया कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से महिला के मौत की जानकारी मिली है। अगर परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को कहेंगे, तभी शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।