UP Agra Woman Stripped and Beaten by Family members for stopping to play DJ डीजे बजाने से रोका तो महिला के कपड़े उतारकर पीटा, जेठ-जेठानी और भतीजों ने की मारपीट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Woman Stripped and Beaten by Family members for stopping to play DJ

डीजे बजाने से रोका तो महिला के कपड़े उतारकर पीटा, जेठ-जेठानी और भतीजों ने की मारपीट

  • आगरा में थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में होली पर डीजे बजाने का विरोध करने पर परिवार के ही लोगों ने महिला को निर्वख कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर जुटी भीड़ ने महिला को बचाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, आगराSun, 16 March 2025 07:36 AM
share Share
Follow Us on
डीजे बजाने से रोका तो महिला के कपड़े उतारकर पीटा, जेठ-जेठानी और भतीजों ने की मारपीट

आगरा में थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में होली पर डीजे बजाने का विरोध करने पर परिवार के ही लोगों ने महिला को निर्वख कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर जुटी भीड़ ने महिला को बचाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी है। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नाई की सराय निवासी पीड़िता के पति की बीमारी के चलते पांच साल पूर्व मौत गई थी। वह बच्चों के पालन पोषण के लिए भैंस पालकर दूध बेचती है।

शुक्रवार को होली के मौके पर शाम को घर के पास तेज आवाज में परिवार के ही लोग डीजे बज रहा था। लोग डांस कर रहे थे। डीजे के शोर के कारण महिला भैंस का दूध नहीं निकाल पा रही थी। उसने कुछ देर के लिए डीजे बंद करने को कहा। लेकिन उन्होंने डीजे बंद नहीं किया। तब परिवार के लोगों ने घर में महिला से मारपीट की। उसे निर्वख कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

ये भी पढ़ें:कारोबारी के बेटे की हरियाणा में हत्या, मृतक के परिवार से मिलने पहुंची सांसद

काफी देर बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाया। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसे फटकार कर थाने से भगा दिया। इधर प्रभारी निरीक्षक खंदौली राकेश कुमार चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। न कोई शिकायत आई है। जांच करेंगे। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जेठ-जिठानी और भतीजों पर मुकदमा

खंदौली में महिला को सरेआम निर्वख कर पीटने के मामले का वीडियो वायरल होने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीपी पीयूषकांत राय ने बताया है कि महिला के जेठ-जिठानी, दो पुत्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं।