यूपी में पति बना हैवान! घर वालों संग मिलकर पत्नी को पहले प्रेस से जलाया, फिर मार डाला
यूपी के अलीगढ़ में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बनूपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना चार दिन पुरानी है। उसके परिजनों ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।

यूपी के अलीगढ़ में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बनूपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना चार दिन पुरानी है। उसके परिजनों ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि गर्म प्रेस से महिला की जांघ दाग दी। इसका वीडियो उन्होंने पुलिस को दिखाया, जिसके बाद मामले में दहेज हत्या का मुकदमा कदमा दर्ज किया गया है।
दादों क्षेत्र के गांव सहजाहापुर बैजना निवासी रामवती देवी पत्नी किताब सिंह के अनुसार 10 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बनूपुरा निवासी बंटी कुमार पुत्र राजकुमार के साथ की थी। दो साल तक बेटी को ठीक से रखा। उसके बाद पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। भैंस व एक बुलट बाइक की मांग को लेकर उससे मारपीट की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
नौ जून को शाम पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि संगीता को जान से मार दिया है। रामवती कुछ लोगों को लेकर गांव पहुंचीं तो संगीता मृत अवस्था में पड़ी थी। 10 जून को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। रामवती ने कहा कि उन्हें पूरा शक है कि ससुरालियों ने संगीता की हत्या की है। उसके शरीर पर मारपीट में आईं चोटों के निशान हैं।
संगीता पर दो बेटे हैं। रामवती की ओर से दी गई तहरीर में बंटी के अलावा ससुर राजकुमार पुत्र सुखराम, संगीता की ननद अलका, नेहा, सोनम व सास मीना देवी को नामजद किया गया है। इसमें ये भी कहा है कि दो दिसंबर 2024 को संगीता ने मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में थाना पालीमुकीमपुर में प्रार्थना पत्र भी दिया था। -अमृत जैन, एसपी देहात के अनुसार पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। परिजनों की तहरीर पर पति व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।