UP Prayagraj woman Returned home Found Husband Second Wife Beaten her thrown out of house मायके से लौटी तो घर में मिली सौतन, पति ने दूसरी पत्नी संग मिलकर किया ये कांड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Prayagraj woman Returned home Found Husband Second Wife Beaten her thrown out of house

मायके से लौटी तो घर में मिली सौतन, पति ने दूसरी पत्नी संग मिलकर किया ये कांड

महिला एक माह बाद मायके से लौटी थी। ससुराल पहुंची विवाहिता को सौतन का सामना करना पड़ा। पति भी सौतन के साथ उससे मारपीट करने लगा।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 28 May 2025 11:33 AM
share Share
Follow Us on
मायके से लौटी तो घर में मिली सौतन, पति ने दूसरी पत्नी संग मिलकर किया ये कांड

यूपी में प्रयागराज के मांडा में एक पति ने अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद न केवल दूसरी शादी कर ली बल्की उसके वापस आते ही अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा और घर से भगा दिया। महिला को पति के दूसरी शादी करने की जानकारी घर पहुंचने के बाद हुई। महिला एक माह बादमायके से लौटी थी। ससुराल पहुंची विवाहिता को सौतन का सामना करना पड़ा। पति भी सौतन के साथ उससे मारपीट करने लगा। मामले में पीड़िता ने आरोपी पति, सौतन व सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेदौली भींस गांव निवासिनी अनीता देवी पत्नी लाल बहादुर ने थाने में तहरीर दी कि उसकी शादी 27 मई 2022 को नीबी गहरवार निवासी सुनील कुमार से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद एक बेटी के पैदा होते ही ससुराल में उसके पति सुनील कुमार, ससुर राम नरेश, सास सरिता देवी दहेज के लिए प्रताड़ित और परेशान करने लगे। एक माह पहले ससुराल से पीटकर उसे मायके पहुंचा दिये। 19 मई 2025 को जब वह ससुराल गई, तो पता चला कि 17 मई 2025 को उसके पति ने संगीता नाम की दूसरी लड़की से शादी करके घर में रख लिया है।

ये भी पढ़ें:बुर्कानशीं की चाल देख बाजार में बवाल, नकाब हटा तो सब रह गए दंग; शरारत या साजिश?

विवाहिता के ससुराल पहुंचते ही सास, ससुर, पति व सौतन ने गालियाँ देते हुए उसे पीटकर घर से निकाल दिया और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। बिरादरी पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालियों पर कोई असर नहीं पड़ा। विवाहिता ने मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह को तहरीर देकर न्याय की गुहार की। तहरीर पर विवाहिता के पति, सास, ससुर व सौतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |