शाहजहांपुर में हादसा! बकरी चराने गए 6 बच्चे नहाते हुए नदी में डूबे, 2 की मौत
शाहजहांपुर में नदी में नहाते वक्त बड़ा हादसा हो गया। 6 बच्चे नदी में डूब गए। इनमें से 2 बच्चों की डूब कर मौत हो गई। बच्चे बकरी चराने के लिए नदी के पास गए थे और नदी में नहाने उतर गए। इससे पहले ही कुछ बच्चे समझ पाते उससे पहले ही सभी डूबने लगे और बच नहीं पाए।
शाहजहांपुर में नदी में नहाते वक्त बड़ा हादसा हो गया। 6 बच्चे नदी में डूब गए। इनमें से 2 बच्चों की डूब कर मौत हो गई। बच्चे बकरी चराने के लिए नदी के पास गए थे और नदी में नहाने उतर गए। इससे पहले ही कुछ बच्चे समझ पाते उससे पहले ही सभी डूबने लगे और बच नहीं पाए। परिवारों को बच्चों की मौत की जानकारी दी गई तो सभी नदी की ओर दौड़ गए। बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। कलान में नहाने के दौरान तीन बच्चे नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अन्य बच्चों को नदी से बाहर निकाला। इनमें से दो की मौत हो गई।
बता दें कि कलान के गांव तिलौआ निवासी 10 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय शीलेश, 12 वर्षीय पारूल, 12 वर्षीय छाया, 10 वर्षीय सौरभ गांव के बाहर बकरी चराने के लिए गए थे। इसी दौरान बच्चे वहां हबला नदी में नहाने लगे। गहराई में जाने से बच्चे डूबने लगे। दो बच्चे किसी तरह बच गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह नदी में डूबे तीनों बच्चों को बाहर निकाला। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी को डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर ने वंदना और शीलेश को मृत घोषित कर दिया। पारुल को जिला बदायूं के उसावां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। तहसीलदार मोहमद अजहर अंसारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख दैवीय आपदा के तहत दिए जाएंगे।
मछली पकड़ने के दौरान नहर में डूबे युवक का शव बरामद
मछली पकड़ने के दौरान नहर में डूबे युवक का शव 20 घंटे के बाद बरामद हो गया। बता दें कि रहदेवा गौटिया निवासी रामकृष्ण वर्मा साथियों के साथ में शुक्रवार शाम शारदा नहर की छोटी नहर में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान वह तेज धार में बह गया। साथी लोग देर रात तक उसको तलाश करते है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को बरेली से आई आठवीं वाहिनी पीएसी ने शव की तलाश शुरू की। देर शाम रामकृष्ण का शव बरामदकरपोस्टमार्टम के लिए भेजा।