Case Filed Against Pradeep Singh and Vishwadeepak Upadhyay for Abusive Behavior in WhatsApp Group वाट्सऐप ग्रुप पर गाली-गलौज करने में केस, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsCase Filed Against Pradeep Singh and Vishwadeepak Upadhyay for Abusive Behavior in WhatsApp Group

वाट्सऐप ग्रुप पर गाली-गलौज करने में केस

Varanasi News - वाराणसी में मंडुवाडीह निवासी प्रदीप सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर विश्वदीपक उपाध्याय के खिलाफ वाट्सऐप ग्रुप पर गाली-गलौज और धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। अविनाश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीTue, 3 June 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
वाट्सऐप ग्रुप पर गाली-गलौज करने में केस

वाराणसी। मंडुवाडीह निवासी प्रदीप सिंह और हाथरस के असिस्टेंट प्रोफेसर विश्वदीपक उपाध्याय के खिलाफ वाट्सऐप ग्रुप पर गाली-गलौज और धमकाने के आरोप में मंडुवाडीह थाने में केस दर्ज किया गया। तहरीर ईस्ट कॉलोनी (बरेका) निवासी अविनाश कुमार पांडेय ने दी। बताया कि प्रदीप सिंह सुल्तानपुर के लम्भुवा के कॉलेज में व्याख्याता पद पर तैनात है। विश्वदीपक उपाध्याय हाथरस में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्राचार्य है। अविनाश कुमार पांडेय ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हिंदी साहित्य मणिमला समूह नामक वाट्सऐप ग्रुप में सौ से अधिक हिंदी साहित्य के विद्यार्थी, विद्वान और शिक्षक आदि जुड़े हैं। किसी बात पर ग्रुप में चर्चा परिचर्चा चल रही थी।

आरोप है कि वैचारिक मतभेद से नाराज विश्व दीपक उपाध्याय कुछ लोगों को ग्रुप से बाहर निकालने लगे। अविनाश का आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो विश्व दीपक के उकसावे पर प्रदीप सिंह ने ग्रुप पर ही मैसेज डालकर गाली-गलौज की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।