कृषि वैज्ञानिक 15 दिन किसानों की दहलीज पर जाएंगे
Varanasi News - वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की चर्चा की। यह अभियान 29 मई से शुरू होगा, जिसमें वैज्ञानिक 47,000 किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों पर जानकारी देंगे। निदेशक डॉ....

वाराणसी। जक्खिनी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में मंगलवार को 29 मई से शुरू होने जा रहे 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' पर चर्चा हुई। प्रदेश सरकार के इस अभियान में आईआईवीआर के वैज्ञानिक अगले 15 दिनों तक छह जनपदों के लगभग 47 हजार किसानों तक पहुंचकर आधुनिक कृषि उत्पादन एवं सुरक्षा तकनीकियों पर चर्चा करेंगे। निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने वैज्ञानिकों से अभियान में पूर्ण समर्पण की अपील की। कहा कि यह अभियान किसानों को केवल जानकारी देने का नहीं, बल्कि विश्वास और मार्गदर्शन का भी अवसर है। नोडल अधिकारी डॉ. नीरज सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कहा कि यह अभियान बनारस, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और कुशीनगर जिलों में 12 जून तक चलाया जाएगा। वैज्ञानिक न केवल किसानों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देंगे, बल्कि उनकी खेती में आने वाली समस्याओं का व्यावहारिक समाधान भी करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।