Kisan Dialogue Minister Emphasizes Modern Techniques and Natural Farming किसानों को उनकी भाषा में तकनीक की जानकारी दें , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsKisan Dialogue Minister Emphasizes Modern Techniques and Natural Farming

किसानों को उनकी भाषा में तकनीक की जानकारी दें

Varanasi News - केंद्रीय कृषि मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किसानों से संवाद करते हुए नवीनतम तकनीकी जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने और आय बढ़ाने की बात की। कृषि संकल्प...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीFri, 13 June 2025 05:55 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को उनकी भाषा में तकनीक की जानकारी दें

मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि अफसर-वैज्ञानिक खेत-खलिहान में जाकर किसानों से सीधा संवाद करें। उनकी भाषा में नवीनतम तकनीकी की जानकारी दें। उनकी समस्याओं का समाधान करें। किसान खेती की पुरानी पद्धति को अपनाएं और प्राकृतिक खेती पर जोर दें। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अभियान में वैज्ञानिकों ने देश में एक करोड़ से ज्यादा किसानों को नई तकनीकी से खेती के बारे में बताया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने को भी कहा।

रामनाथ ठाकुर ने कहा कि रोहिणी नक्षत्र में धान की रोपाई शुभ मानी जाती है। इस समय धान के पौधे तेजी से बढ़ते है और अधिक उत्पादन मिलता है। डॉ. राम बटुक सिंह ने अभियान को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताया। डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि वाराणसी में सब्जी उत्पादन की अपार संभवनाएं हैं। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति कर्नल (डॉ.) बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाब की उत्पादकता की तुलना में उत्तर प्रदेश की उत्पादकता कम है। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, डॉ. अशोक कुमार यादव, बृजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. मनीष पांडेय, श्रीप्रकाश, राणा पीयूष, अरविंद, देवमानी, अशोक समेत लगभग ढाई सौ किसानों ने प्रतिभाग किया। स्वागत केवीके के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, संचालन डॉ. राहुल कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन आईआईवीआर के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।