Missing woman found 12 years ago from Gorakhpur in Benaras गोरखपुर से 12 साल पहले लापता महिला बनारस में मिली, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़वाराणसीMissing woman found 12 years ago from Gorakhpur in Benaras

गोरखपुर से 12 साल पहले लापता महिला बनारस में मिली

गोरखपुर के खड्डा गांव से 12 साल पहले लापता हुई एक महिला बनारस में मिली है। शनिवार को महिला की मुलाकात अपनों से हुई तो सभी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वाराणसी रेलवे स्टेशन के बाहर लावारिस हालत...

Yogesh Yadav वाराणसी प्रमुख संवाददाता, Sat, 8 Aug 2020 11:26 PM
share Share
Follow Us on
गोरखपुर से 12 साल पहले लापता महिला बनारस में मिली

गोरखपुर के खड्डा गांव से 12 साल पहले लापता हुई एक महिला बनारस में मिली है। शनिवार को महिला की मुलाकात अपनों से हुई तो सभी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वाराणसी रेलवे स्टेशन के बाहर लावारिस हालत में पड़ी महिला को सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम में आश्रय मिला था। यहां इलाज के बाद स्वस्थ होने पर महिला ने अपने घर और परिवार के बारे में बताया था।

पिछले साल दिसंबर में अपना घर आश्रम को पता चला कि एक महिला वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने कड़कड़ाती ठंड में असहाय अवस्था में पड़ी है। इसके बाद महिला को आश्रम लाया गया। आश्रम में लगातार चिकित्सा और सेवा के बाद महिला ने अपने घर का पता गोरखपुर जिले में खड्डा गांव बताया। आश्रम ने गोरखपुर पुलिस से संपर्क कर महिला के घर का पता लगाया। जब महिला के घरवालों को इस बारे में पता चला तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला के घर से उनके भाई और भाभी शनिवार को आश्रम पहुंचे। इतने सालों पर भाई भाभी को देखकर महिला फूट-फूटकर रो पड़ी। 

सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे परिजनों के अनुसार 12 साल पहले किसी वजह से महिला की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। कई सालों तक परिवारवाले खोजते रहे लेकिन नहीं मिली। भाई के अनुसार महिला को दो बच्चे हैं। मानसिक स्थिति खराब होने की वजह से भटक गई थी। दोनों बच्चे अब जवान हो गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।