Workshop on Waqf Reform BJP Leaders Stress Minority Welfare and Legislative Changes ‘वक्फ संशोधन कानून से विपक्ष डरा हुआ है, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsWorkshop on Waqf Reform BJP Leaders Stress Minority Welfare and Legislative Changes

‘वक्फ संशोधन कानून से विपक्ष डरा हुआ है

Varanasi News - वाराणसी में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से विपक्ष में डर है। उन्होंने बताया कि वक्फ का उद्देश्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 26 April 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
‘वक्फ संशोधन कानून से विपक्ष डरा हुआ है

वाराणसी, हिटी। वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत गुलाबबाग (सिगरा) स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को महानगर कमेटी की ओर से कार्यशाला हुई। प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से विपक्ष के अंदर डर का माहौल है। उन्होंने बताया कि सन 1185 में पहली बार वक्फ पर विचार आया। वक्फ के पीछे उद्देश्य था गरीब मुसलमानों का कल्याण, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के लोग अल्पसंख्यकों में भय पैदा करके उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आए। अल्पसंख्यक शिक्षा और नौकरी में दलितों से भी पीछे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा ओवैसी जैसे नेताओं ने वक्फ की संपत्ति पर कब्जा किया है। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अल्पसंख्यक समाज आगे बढ़े। इसी लिए वक्फ संशोधन कानून लाया गया। इस मौके पर महापौर अशोक कुमार तिवारी, प्रेम प्रकाश कपूर, नवीन कपूर, आत्मा विशेश्वर, जगदीश त्रिपाठी, शकील अहमद अशोक पटेल, नम्रता चौरसिया, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, किशोर सेठ, हाजी रहीम आदि रहे। उधर, भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में वक्फ सुधार पर आयोजित कार्यशाला प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि देश के सदन से पारित किया गया वक्फ कानून महत्वपूर्ण कदम है। इससे पूर्व में की गई हेराफेरी रुकेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राम प्रकाश दुबे, जेपी दुबे, संजय सोनकर, विनोद रस्तोगी, सुरेंद्र पटेल, पवन सिंह, विनोद पटेल, उषा राज मौर्य, फौजदार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।