गोलू देवता की धूणी में अवतरित हुए देवता
सोमेश्वर के ग्राम रैत के प्राचीन गोलू मंदिर में वैसी पूजन का महाभंडारे के साथ समापन हुआ। गोलू देवता की धूणी में अनेक देवी-देवताओं का आह्वान किया गया और विधि विधान के साथ हवन यज्ञ किया गया। ग्रामीणों...
सोमेश्वर। लोद घाटी के ग्राम रैत के प्राचीन गोलू मंदिर में वैसी पूजन का महाभंडारे के साथ समापन हुआ। इससे पूर्व गोलू देवता की धूणी में देवी देवताओं का आह्वान किया गया। गोलू देवता की धूणी में गोलज्यू, हरज्यू, कालिका माता, हठीला दीवान, उजईया, कलवावीर आदि देवता अवतरित हुए। समापन पर विधि विधान के साथ हवन यज्ञ किया गया। पुजारी अमित राम ने 11 दिनों तक सुबह-शाम धूणी में जागर लगाई। ग्राम देवताओं ने ग्रामीणों को सुख, समृद्धि और सौहार्द का आशीर्वाद दिया। महाभंडारे में क्षेत्र के अनेक गांवों के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, दीवान सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, कैलाश राणा, अनिल राणा, भगवान राणा, अर्जुन राणा, गोपाल सिंह राणा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।