अल्मोड़ा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
डोबा गांव में अकेली रहती थी 67 साल की गोदावरी देवी अल्मोड़ा में महिला की संदिग्ध में मौत अल्मोड़ा में महिला की संदिग्ध में मौत

अल्मोड़ा। डोबा गांव में अकेली रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मौत के असल कारणों का पता नहीं चला सका है। जानकारी के मुताबिक डोबा निवासी 67 वर्षीय गोदावरी देवी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थीं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। वह गांव में अकेले ही रहती थीं। उनके पति रणधीर सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि महिला को अपने ही दो बेटों के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा था।
कुछ दिन पूर्व ही विवाद कोतवाली तक भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात महिला की तबियत बिगड़ गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।