Anger Among Traders in Kapkot Due to Power Outage After Tree Fall शिवालय वार्ड में तीन दिन से बिजली गुल, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsAnger Among Traders in Kapkot Due to Power Outage After Tree Fall

शिवालय वार्ड में तीन दिन से बिजली गुल

कपकोट के शिवालय वार्ड में तीन दिन से बिजली बंद है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। रविवार रात तुन का बड़ा पेड़ गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं और ऊर्जा निगम से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 10 June 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
शिवालय वार्ड में तीन दिन से बिजली गुल

कपकोट। शिवालय वार्ड में तीन दिन से बिजली नहीं है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शिवालय वार्ड में रविवार की रात तुन का विशालकाय पेड़ गिर गया था। जिसके कारण बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। वार्ड में अंधेरा बना हुआ है। जंगली जानवरों का भय रहता है। बिजली संचालित फ्रिज, आटा चक्की आदि भी संचालित नहीं हो पा रही हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी ने कहा कि दुकानदारों ने फ्रिज में आइस्क्रीम के अलावा अन्य ठंडे पेय रखे थे। वह बिजली के अभाव में खराब हो गए हैं।

जिसकी भरपाई ऊर्जा निगम करे। कहा कि यदि शीघ्र आपूर्ति सुचारू नहीं होती है तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारी विपिन उपाध्याय, चंद्रशेखर जोशी, हरीश सिंह कोरंगा, हर्षवर्धन लोबियाल, हरीश राम, ललित जोशी, जगदीश सुरकाली, हीरा जोशी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।