Bageshwar Prepares for Panchayat Elections Appointments of Assistant Returning Officers बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त , Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsBageshwar Prepares for Panchayat Elections Appointments of Assistant Returning Officers

बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) आशीष भटगांई ने तीनों ब्लॉकों के तहत आ

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरThu, 12 June 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

बागेश्वर, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) आशीष भटगांई ने तीनों ब्लॉकों के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्यों, प्रधानों एवं सदस्य क्षेत्र पंचायतों के निर्वाचन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बागेश्वर ब्लॉक में न्याय पंचायत खातीगांव के मंजरी नेगी, रावतसेरा के लिए शैलेश तिवारी, सानिउडियार के लिए नवीन सिंह डोगरा, कांडा राजेंद्र सिंह अधिकारी को नियुक्त किया है। अन्य नियुक्तियों में कांडे के लिए नेहा सिंह, गुरना शैलेश सकलानी, बोहाला विकास सिंह, सैंज सूरज गिरि, देवलधार गौरव पांडे, पंतगांव मोहम्मद आरिश, रवाईखाल दिव्या वर्मा, अमसरकोट राहुल सिंह, आरे विजय लोहनी, फल्यांटी नंद किशोर जोशी, चौरा जितेंद्र पाल, बनलेख कैलाश चंद्र पांडे शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त कमल किशोर पंत लक्ष्मी अधिकारी, विपिन चंद्र सनवाल, विनोद कुमार प्रमोद मेहता और चंद्रा आर्या को आरक्षित में रखा है। गरुड़ ब्लॉक में न्याय पंचायत गढ़सेर के लिए निर्मला गोस्वामी, बैजनाथ सुंदर प्रसाद, तिलसारी विजय कुमार, जितेंद्र शाह, भगरतोला भारती राणा, भिलकोट जगदीश चंद्र जोशी और पिंगलो न्याय पंचायत के लिए मनमोहन को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरक्षित अधिकारियों में मो. असलम, कृति देशवाल और देवेंद्र पुरी शामिल हैं। इसी तरह कपकोट के बदियाकोट न्याय पंचायत के लिए पंकज सिंह मेहता, सूपी गणेश गिरि गोस्वामी, कर्मी नासिर अली, लोहारखेत मनोज टंगड़िया, शामा अमित पुरोहित, माजखेत हरीश सिंह कोरंगा, भराड़ी चंचल सिंह कोरंगा, असों तरुण लुम्याल, उत्तरौड़ा दीप चंद्र, होराली चंद्र प्रकाश, दियालीदीपक चंद्र उप्रेती और सिमगडी न्याय पंचायत के लिए संतोष कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरक्षित सूची में देवेंद्र सिंह, दीपक सिंह बिष्ट, संदीप कुमार, राजेश ओली, पंकज कुमार और सहायक विकास अधिकारी महिपाल सिंह टाकुली शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।