विवेकानंद विद्या मंदिर के नव निर्मित बहुद्देशीय कक्षा कक्ष का लोकार्पण
कपकोट में विधायक सुरेश गड़िया ने विवेकानंद विद्या मंदिर में नए बहुद्देशीय कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास के लिए करोड़ों की धनराशि दे रही...

कपकोट। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी में रविवार को नव निर्मित बहुद्देशीय कक्षा कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि उत्तराखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क के लिए दे रही है। अधिकारी कर्मचारी समय पर गुणवत्तापूर्वक ढंग से काम करें। विद्या भारती संस्कारवान शिक्षा देने का काम कर रही है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, स्कूल प्रबंधक दयाल सिंह ऐठानी, विक्रम सिंह शाही,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, राम सिंह कोरंगा, कुंदन सिंह परिहार बसंती देव हरि शाही मनोहर राम अंकित ऐठानी हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।