गैरसैंण में व्यापारी के निधन पर शोक जताया
गैरसैंण। गैरसैंण नगर के व्यापारी देवेन्द्र सिंह नेगी (52 वर्ष) निवासी ग्राम सौनियाणा का गत शनिवार रात बीमारी से निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस

गैरसैंण नगर के व्यापारी देवेन्द्र सिंह नेगी (52 वर्ष) निवासी ग्राम सौनियाणा का गत शनिवार रात बीमारी से निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार रामगंगा नदी के किनारे पैत्रिक गंगेश्वर महादेव घाट पर किया गया। उनके निधन पर गैरसैंण बाजार आधे दिन बंद रहा। व्यापारी देवेन्द्र के निधन पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, महामंत्री सुरेन्द्र रावत, कोषाध्यक्ष राकेश नेगी, नपंअ मोहन भंडारी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नेगी, दर्जाधारी रामचंद्र गौड़, पूर्व महामंत्री मुकेश ढौडियाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, गोपाल पंत, डा. जेएन गैड़ी, सुरेश लाल शाह, हिम्मत फनियाल, पूर्व नपंअ गंगा पंवार, पुष्कर रावत, पूर्व सभासद राजेन्द्र शाह आदि ने दुख व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।