Farewell Ceremony for Retiring Chief Fire Officer Shishupal Singh Negi मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल नेगी की सेवाओं को सराहा, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsFarewell Ceremony for Retiring Chief Fire Officer Shishupal Singh Negi

मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल नेगी की सेवाओं को सराहा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में भावभीनी विदाई दी गई। एसपी चमोली ने उनकी 38 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। विदाई समारोह में शिशुपाल नेगी ने कहा कि पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीSun, 1 June 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल नेगी की सेवाओं को सराहा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने शिशुपाल सिंह नेगी को पुलिस परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह, शॉल और उपहार भेंट किए। उन्होंने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी की सराहना की। शिशुपाल नेगी ने पुलिस विभाग में 38 वर्ष 02 माह सेवाएं दीं। अपना सेवाकाल लगनशील, ऊर्जावान, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल अधिकारी के रूप में रहा। विदाई समारोह में शिशुपाल नेगी ने कहा कि पुलिस परिवार के साथ बिताए पल और उनसे जुड़ी यादें उनके हृदय में हमेशा रहेंगी। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।