Karanprayag BJP will create 100 members in every ward कर्णप्रयाग के हर वार्ड में बनेंगे 100 नए सदस्य , Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsKaranprayag BJP will create 100 members in every ward

कर्णप्रयाग के हर वार्ड में बनेंगे 100 नए सदस्य

कर्णप्रयाग के हर वार्ड में बनेंगे 100 नए सदस्य, भाजपा नगर मंडल की बैठक में लिया गया...

हिन्दुस्तान टीम चमोलीFri, 5 July 2019 02:18 PM
share Share
Follow Us on
कर्णप्रयाग के हर वार्ड में बनेंगे 100 नए सदस्य

नगर पालिका सभागार में आयोजित भाजपा नगर मंडल की बैठक में पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। निर्णय लिया गया कि पालिका सहित प्रदेश और देश में ट्रिपल इंजन की सरकार है। ऐसे में पालिका के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति तक केंद्र, राज्य और नगर की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी की अध्यक्षता तथा सदस्यता प्रमुख और गांधीनगर के वार्ड सभासद नवीन नवानी तथा नगर मंडल के प्रभारी जोशीमठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की मौजूदगी में आयोजित बैठक में भाजपा की नीति और रीति के प्रचार प्रसार के दम पर नगर के सातों वार्डों में सात सौ नए सदस्य बनाने की बात कही गई। सदस्यता अभियान में नगर क्षेत्र में पार्टी के सभी बड़े नेता, वार्ड सभासद, अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को सहयोग करने की बात कही गई। वहीं लोक सभा चुनावों में नगर से बेहतर परिणाम रहने पर खुशी व्यक्त और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, राकेश कुमार डिमरी, महिपाल सौनियाल, राजेश जोशी, ललित नैनवाल, मनोरमा नैनवाल, चंदा राणा, सरस्वती, ममता डिमरी, पुष्पा देवी, आशीष थपलियाल, सलिल डिमरी, महिमानंद, पूर्व सभासद संपूर्णानंद डिमरी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।