गोपेश्वर में तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे
सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और शौर्य के सम्मान में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में गोपेश्वर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें विधायक, भाजपा नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल...

सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान के लिए शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के नेतृत्व में गोपेश्वर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें स्कूली छात्र छात्राएं, विधायक, भाजपा के नेता शामिल हुये। शनिवार को चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में निकली तिरंगा रैली में भारत माता की जय और भारत की सेना के शौर्य के नारे लगाये गए। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए तिरंगा रैली रामलीला मैदान तक पहुंची। कैबिनेट मंत्री और चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली में कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, थराली के विधायक भूपाल राम टमटा, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह वर्त्वाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुये।
तिरंगा रैली के आयोजन के बाद शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में देश की सेना के शौर्य और भारत की विजय पर पूजा अर्चना की। तिरंगा रैली के बाद मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने गोपेश्वर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में पहुंच कर संघ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक और चर्चा की
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।