Honor Ceremony for Aanchal Gahatodi at Vivekananda Vidya Mandir for Achieving 14th Rank in Uttarakhand Board पाटी विद्या मंदिर की मेधावी छात्रा आंचल गहतोड़ी सम्मानित, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsHonor Ceremony for Aanchal Gahatodi at Vivekananda Vidya Mandir for Achieving 14th Rank in Uttarakhand Board

पाटी विद्या मंदिर की मेधावी छात्रा आंचल गहतोड़ी सम्मानित

डॉ. लीलाधर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर में छात्रा आंचल गहतोड़ी को उत्तराखंड बोर्ड की वरीयता सूची में 14 वां स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त तहसीलदार भगीरथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 25 May 2025 04:32 PM
share Share
Follow Us on
पाटी विद्या मंदिर की मेधावी छात्रा आंचल गहतोड़ी सम्मानित

पाटी। डॉ.लीलाधर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर में छात्रा आंचल गहतोड़ी के उत्तराखंड बोर्ड की वरीयता सूची में 14 वां स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त तहसीलदार भगीरथ सोराड़ी ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रशासक सुमनलता ने इसे क्षेत्र के लिये गौरव बताया। विशिष्ट अतिथि दुग्ध संघ के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, भगीरथ सोराड़ी और ब्लाक प्रशासक की ओर से छात्रा को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। वहीं दुग्ध संघ के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिये प्रेरित किया। उन्होंने ने कहा कि कम संसाधनों के बाद भी विद्या भारती के स्कूल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर चंद्र भट्ट ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली,जगदीश जोशी, जगदीश टकवाल, रतन सिंह, मयंक गहतोड़ी, बलराज पाटनी, ललित सोराड़ी, सतीश चंद्र, धीरज डिमरी, राकेश, कमल मेहता, भाष्करानंद जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।