Police Arrest Man with 4 80g Smack in Tanakpur पुलिस ने 4.80 ग्राम स्मैक साथ एक आरोपी गिरफ्तार, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsPolice Arrest Man with 4 80g Smack in Tanakpur

पुलिस ने 4.80 ग्राम स्मैक साथ एक आरोपी गिरफ्तार

टनकपुर में पुलिस ने 36 वर्षीय अजय राम को 4.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई टनकपुर मनिहारगोठ रेलवे अंडरपास के पास पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। आरोपी के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतMon, 26 May 2025 01:00 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने 4.80 ग्राम स्मैक साथ एक आरोपी गिरफ्तार

टनकपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर मनिहारगोठ रेलवे अंडरपास के पास मुख्य सड़क पर पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति स्मैक के साथ पकड़ा गया। आरोपी अजय राम (36) निवासी ग्राम नगला तराई जिला ऊधमसिंह नगर हाल निवासी वार्ड नंबर छह टनकपुर के खिलाफ कोतवाली एनडीपीएस अधिनियम की धारा 08/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, दिनेश कार्की आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।