वेदों की ओर चलो नारा बुलंद हुआ
एसएसजे कैंपस योग विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने वेद, पुराण, नदियों और योग पर चर्चा की। कार्यक्रम में महंत पवन गीरि, डॉ. कीर्ति बल्लभ सक्टा और आचार्य शंकर दत्त भट्ट ने भाग लिया। डॉ. सक्टा ने वेदों के...

एसएसजे कैंपस योग विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने वेद, पुराण, नदियों और योग पर चर्चा की। शिक्षकों ने लोगों से वेद और पुराणों का अध्ययन करने का आह्वान किया। मंगलवार को बालेश्वर मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ महंत पवन गीरि, डॉ. कीर्ति बल्लभ सक्टा, आचार्य शंकर दत्त भट्ट ने किया। डॉ.सक्टा ने बताया वेद हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उन्होंने ऋग्वेद ,यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद के बारे में बताया। योग शिक्षक डॉ.भागीरथी सौन ने बताया सामवेद संगीत का वेद है। इस वेद में बताया गया है कि जैसा हम संगीत गाते है या सुनते है वैसी हमारी शारीरिक मानसिक स्थिति हो जाती है।
योग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि 21 जून तक प्रदेश के मठ और मंदिरों में वेद पुराण और योग पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में ज्योति पंत, दीपा, रश्मि, हिमांशु, मंजू,रेखा, दीपक, कमल, पूजा, योगिता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।