Debate on Harish Rawat and Asha Nautiyal meeting with Aishwarya BJP kamal or Congress haath kedarnath by election हरीश रावत और आशा नौटियाल की ऐश्वर्या से मुलाकात पर बहस, केदादनाथ उपचुनाव में BJP का कमल या कांग्रेस का हाथ?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Debate on Harish Rawat and Asha Nautiyal meeting with Aishwarya BJP kamal or Congress haath kedarnath by election

हरीश रावत और आशा नौटियाल की ऐश्वर्या से मुलाकात पर बहस, केदादनाथ उपचुनाव में BJP का कमल या कांग्रेस का हाथ?

  • पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी घोषित करने के बाद ऐश्वर्या की नाराजगी चर्चाओं में थी। माना जा रहा है कि रात्रि भोज के बाद भाजपा नेताओं ने राहत की सांस ली है और चुनाव में शेष दिनों में ऐश्वर्या के भी चुनाव प्रचार में शामिल होने की उम्मीद लगाई है।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग, हिन्दुस्तानTue, 12 Nov 2024 12:52 PM
share Share
Follow Us on
हरीश रावत और आशा नौटियाल की ऐश्वर्या से मुलाकात पर बहस, केदादनाथ उपचुनाव में BJP का कमल या कांग्रेस का हाथ?

पूर्व विधायक स्व. शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत से कांग्रेस और भाजपा नेताओं की मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनाव का माहौल गर्माने के बाद अभी तक ऐश्वर्या भाजपा प्रत्याशी के लिए कहीं भी प्रचार में नहीं दिखी हैं।

केदारनाथ सीट पर उप चुनाव में 20 नवंबर को मतदान होना है। प्रचार को मात्र सात दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में रविवार शाम को ऐश्वर्या के अगस्त्यमुनि पहुंचने के बाद ही चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया।

रविवार को जैसे ही ऐश्वर्या रावत देहरादून से अगस्त्यमुनि पहुंचीं तो भाजपा-कांग्रेस के कई नेता उनसे मिलने पहुंच गए। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी ऐश्वर्या से मिले। सूत्रों की माने तो वे दिवगंत शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

रविवार शाम को भाजपा के चुनाव प्रभारी आदित्य कोठारी के साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी सहित पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल भी उनके आवास पर पहुंचीं। जहां भाजपा नेताओं ने ऐश्वर्या के घर पर रात का भोजन भी किया।

चर्चा है कि भोजन के दौरान डायनिंग टेबल पर उप चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। अब केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर दोनों दलों के नेताओं की दिवंगत शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या से मुलाकात के फोटो वायरल हो रहे हैं। केदारनाथ सीट पर उपचुनाव में ऐश्वर्या भी भाजपा से टिकट मांग रही थी।

पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी घोषित करने के बाद ऐश्वर्या की नाराजगी चर्चाओं में थी। माना जा रहा है कि रात्रि भोज के बाद भाजपा नेताओं ने राहत की सांस ली है और चुनाव में शेष दिनों में ऐश्वर्या के भी चुनाव प्रचार में शामिल होने की उम्मीद लगाई है।

क्षेत्र की सभी समस्याओं का होगा समाधान रेखा

केदारनाथ विस उप चुनाव में भाजपा की स्टार प्रचारक के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी केदारघाटी पहुंच गई हैं। सोमवार को उन्होंने कई गांवों में जाकर जनसम्पर्क किया और पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने लिए वोट मांगे।

इस दौरान उन्होंने गांवों में सभाएं भी कीं। सोमवार को रेखा आर्या केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के हाट, झटगढ़, गदनू, फलई, सिल्ला बमणगांव आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्र्या ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल को समर्थन देते हुए विजय दिलाएं। वे स्वयं अपने स्तर और मैं स्वयं क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।