Congress Delegation Submits Memorandum on Illegal Tree Cutting in Khalanga Area खलंगा मामले में उच्च स्तरीय जांच कराए वन विभाग: कांग्रेस, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Delegation Submits Memorandum on Illegal Tree Cutting in Khalanga Area

खलंगा मामले में उच्च स्तरीय जांच कराए वन विभाग: कांग्रेस

फोटो - देहरादून। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने खलंगा क्षेत्र में वन अतिक्रमण एवं पेड़

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 17 June 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
खलंगा मामले में उच्च स्तरीय जांच कराए वन विभाग: कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने खलंगा क्षेत्र में वन अतिक्रमण एवं पेड़ काटने के मामले में एक ज्ञापन प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन को सौंपा। युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह क्षेत्री एवं कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत दिनों खलंगा क्षेत्र में भूमाफियाओं की ओर से वर्षाजन्य प्रजाति साल के कई वृक्ष अवैध रूप से काटे गए हैं। यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण कानूनों का घोर उल्लंघन है, बल्कि वन विभाग की निष्क्रियता एवं लापरवाही का भी द्योतक है। क्षेत्री ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि वृक्षों की इस अवैध कटाई की जानकारी विभाग को तब हुई, जब स्थानीय लोगों ने इस विषय को सोशल मीडिया के जरिए उठाया।

उन्होंने एक स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर प्रकरण की व्यापक जांच कराए जाने की मांग की। इस दौरान दीपशिखा रावत, रोहित वर्मा, विकास राज थापा, नवीन चौधरी, कुणाल कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।