Congress Questions Central Government s 11-Year Tenure Allegations of Misgovernance and Policy Failures निराशाजनक और विभाजनकारी रहे केंद्र के 11 साल: दसोनी, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Questions Central Government s 11-Year Tenure Allegations of Misgovernance and Policy Failures

निराशाजनक और विभाजनकारी रहे केंद्र के 11 साल: दसोनी

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए इसे कुशासन और कुनीतियों का बताया। मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने ‘अच्छे दिन’ का वादा किया था, लेकिन परिणाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 9 June 2025 05:11 PM
share Share
Follow Us on
निराशाजनक और विभाजनकारी रहे केंद्र के 11 साल: दसोनी

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के अभी तक के कार्यकाल पर उठाए सवाल देहरादून, मुख्य संवाददाता। केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने कुशासन, कुनीतियों का कार्यकाल बताया। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि केंद्र सरकार का कुल कार्यकाल जनता के साथ छल, लोकतंत्र पर प्रहार और देशहित के नाम पर निजी हितों के विस्तार तक सीमित रहा। कहा कि 2014 में बड़े बड़े वादों और भारी जनसमर्थन के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार ने जनता को ‘अच्छे दिन का सपना दिखाया। एक दशक से अधिक समय में जो कुछ भी सामने आया, वह निराशाजनक, विभाजनकारी और विनाशकारी है।

इस एक दशक में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं पर हमला हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया। सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया। नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों से लाखों छोटे व्यापार तबाह हो गए। बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक असमानता की खाई बढ़ती गई। कहा कि केंद्र सरकार के 11 साल का कार्यकाल सामाजिक सौहार्द पर चोट का रहा। देश में धार्मिक ध्रुवीकरण और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले बढ़े। कोविड कुप्रबंधन का खामियाजा गरीब जनता को भुगतना पड़ा। किसानों और श्रमिकों की उपेक्षा की गई। तीन कृषि कानूनों ने किसानों को आंदोलित किया, पर सरकार ने उनकी आवाज को नजरअंदाज किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।