Pitkul Aims for 4489 km Circuit by 2030 on Foundation Day Celebration पिटकुल ने निर्धारित किया 4489 किमी सर्किट का लक्ष्य, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsPitkul Aims for 4489 km Circuit by 2030 on Foundation Day Celebration

पिटकुल ने निर्धारित किया 4489 किमी सर्किट का लक्ष्य

पिटकुल का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें एमडी पीसी ध्यानी ने कर्मचारियों को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। पिटकुल का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 4489 किमी का सर्किट बनाना है। पिछले वर्षों में पिटकुल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSun, 1 June 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
पिटकुल ने निर्धारित किया 4489 किमी सर्किट का लक्ष्य

पिटकुल ने निर्धारित किया 4489 किमी सर्किट का लक्ष्य एमडी पिटकुल ने स्थापना दिवस पर कर्मचारियों का किया आह्वान देश के प्रमुख ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के रूप में पहले स्थान पर आने का रखा लक्ष्य देहरादून, मुख्य संवाददाता। पिटकुल का रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी ने वृद्धाश्रम जाकर फल वितरण किया। कर्मचारियों को पिटकुल को देश के प्रमुख ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के रूप में पहले स्थान पर लाने को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। वर्ष 2030 तक पिटकुल का 4489 किमी का सर्किट बनाने का लक्ष्य रखा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जून 2004 को यूपीसीएल से अलग होकर पिटकुल बना।

उस समय 2004 में पिटकुल के कुल 17 सब स्टेशन थे। वर्ष 2024-25 में इनकी संख्या बढ़ कर 51 हुई। वर्ष 2030 तक 72 का लक्ष्य रखा गया। वर्ष 2004-05 में पिटकुल की कुल लाईन लैंथ 1589 सर्किट किलोमीटर थी। जो वर्ष 2024-25 में 3536 सर्किट किलोमीटर हुई। वर्ष 2030 तक इसे 4489 सर्किट किलोमीटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्थापना के समय ट्रांसफार्मर क्षमता 1782 एमवीए थी। जो वर्ष 2024-25 में बढकर 9363 एमवीए हो गई है। वर्ष 2030 में इसे बढ़ा कर 17653 एमवीए करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2004-05 में सिस्टम उपलब्धता 98.5 प्रतिशत थी। जो वर्ष 2024-25 में बढकर 99.72 प्रतिशत हुई। लाईन लॉस वर्ष 2004-05 में 2.33 प्रतिशत था, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 1.02 रह गया है। कहा कि बेहतर कार्यों के कारण पिटकुल देश के अन्य चार राज्यों गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ एवं उत्तर पूर्व पारेषण कम्पनी की ट्रांसमिशन कंपनी के साथ पहले स्थान पर आया है। पिटकुल की रेटिंग ए प्लस से ए प्लस प्लस हो गई है। इससे ऋृण में 0.25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वर्ष 2023-24 में 141.67 करोड़ का लाभ हुआ। इस लाभ से सरकार को 11 करोड़ का लाभांश दिया गया। कर्मचारियों 26 हजार से लेकर 53 हजार और संविदा कर्मियों को भी 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, महाप्रबन्धक अशोक कुमार जुयाल, मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता सूर्य प्रकाश आर्य, ललित कुमार, अमित कुमार, अधिशासी अभियन्ता राजीव सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।