Shri Shiv Parvati Temple Celebrates 8th Murti Installation Day with Grand Rituals कुम्हार मंडी में मंदिर स्थापना दिवस पर पूजन, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsShri Shiv Parvati Temple Celebrates 8th Murti Installation Day with Grand Rituals

कुम्हार मंडी में मंदिर स्थापना दिवस पर पूजन

श्री शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी में 8 वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंडित हरीश नौटियाल ने भगवान गणेश की वंदना की, तत्पश्चात 108 नामों का जाप और महारुद्राभिषेक किया गया। हवन कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 26 May 2025 04:32 PM
share Share
Follow Us on
कुम्हार मंडी में मंदिर स्थापना दिवस पर पूजन

श्री शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी में 8 वां मूर्ति स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मंदिर के पंडित हरीश नौटियाल ने भगवान गणेश जी की वंदना के साथ देवताओं का आह्वान किया। तत्पश्चात मंदिर समिति व सेवादारों ने भगवान शंकर के 108 नाम जाप करवा कर महारुद्राभिषेक एवं भव्य पूजन किया। हवन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कथा व्यास सुभाष जोशी वीरगति प्राप्त हुए जवानों के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करवाया। भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर सुमित प्रजापति, अभिषेक शर्मा, विनय प्रजापति, नितिन प्रजापति, तन्मय कुमार, श्री महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष रोशन राणा, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।