Uttarakhand Police s Vinod Bisht and Sudheesh Khatri Become First Cyber Commandos विनोद और सुधीष उत्तराखंड के पहले साइबर कमांडो बने, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand Police s Vinod Bisht and Sudheesh Khatri Become First Cyber Commandos

विनोद और सुधीष उत्तराखंड के पहले साइबर कमांडो बने

आईआईटी कानपुर से 06 माह का साइबर कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त किया - जल्द प्रदेश के दो और एसआई एनएफएसयू दिल्ली से पास आउट होंगे देहरादून, कार्यालय संवादद

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 5 April 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
विनोद और सुधीष उत्तराखंड के पहले साइबर कमांडो बने

पुलिस के अपर उप निरीक्षक विनोद बिष्ट और आरक्षी सुधीष खत्री प्रदेश के पहले साइबर कमांडो बने हैं। दोनों ने आईआईटी कानपुर में 06 महीने का साइबर कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त किया। जल्द दो अन्य उप निरीक्षक आशीष गुसाईं और राजेश ध्यानी भी साइबर कमांडो बन जाएंगे। दोनों एनएफएसयू दिल्ली से प्रशिक्षण ले रहे हैं। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। भुल्लर ने बताया कि साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और बढ़ते साइबर खतरों को देखते गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से साइबर कमांडो की विशेष शाखा की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 07 अक्तूबर 2024 से 04 अप्रैल 2025 तक आईआईटी कानपुर में साइबर कमांडो प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उत्तराखंड से उप निरीक्षक विनोद बिष्ट और आरक्षी सुधीष खत्री ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक, थ्रेट इंटेलिजेंट, क्रिप्टो करेंसी, क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्किंग आदि विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में उत्तराखंड से 72 अभ्यर्थियों को आईआईटी संस्थान, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) आदि में गहन व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 72 अभ्यर्थी चयनित करने वाला उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित साइबर कमांडो अपने मूल संगठन के लिए काम करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।