नैनीताल में छाए बादल और धुंध
नैनीताल में बुधवार को सुबह से घना कोहरा और धुंध छाई हुई है। हाल के दिनों में बढ़ती गर्मी के बाद अब बादलों ने राहत दी है। मौसम सामान्य बना हुआ है और बारिश की संभावना बनी हुई है। आज का न्यूनतम तापमान 24...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 11 June 2025 02:03 PM
नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से ही बादलों के साथ घना कोहरा और धुंध छाई हुई है। बीते दिनों शहर का तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस महसूस हो रही थी वहीं अब बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिल रही है। बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना हुआ है और साथ ही बारिश की संभावना भी बनी हुई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।