Haldwani Hospital Employees Continue Strike Over Pay and Regularization Demands उपनल कर्मचारियों का चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Hospital Employees Continue Strike Over Pay and Regularization Demands

उपनल कर्मचारियों का चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी

हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मचारी लगातार चौथे दिन कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी वेतन और नियमितीकरण की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 12 June 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
उपनल कर्मचारियों का चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी

हल्द्वानी, संवाददाता डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं और हितों की अनदेखी होती रही, तो वे जल्द ही अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समान कार्य का समान वेतन व एक वर्ष के भीतर नियमितीकरण के आदेश की अनदेखी की जा रही है। पिछले चार माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। धरने के बाद कर्मचारियों ने प्राचार्य और वित्त नियंत्रक से वार्ता की, जिन्होंने बताया कि पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव दोबारा शासन को भेजा जा रहा है और शीघ्र ही पद स्वीकृत होने की संभावना है।

इस दौरान पूरन भट्ट, भानू कैड़ा, मनमोहन पाटनी, शम्भू दत्त बुधानी, चंदू कफलटिया, सुन्दर चौहान, तेजा बिष्ट, मनीष तिवारी, विनोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।