नैनीताल में छाए बादल और धुंध
नैनीताल में रविवार को सुबह से धुंध और बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है, जिससे हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह सुहाना रहेगा। आज न्यूनतम तापमान...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 8 June 2025 01:19 PM
नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को सुबह से ही धुंध और बादल छाए हुए हैं और बारिश को संभावना बनी हुई है। बादल के चलते हल्की ठंड महसूस हो रही है और मौसम सुहाना बना हुआ है। बीते दिनों धूप खिले रहने से जहां दोपहर में गर्मी महसूस हो रही थी वहीं आज मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले कुछ दिन मौसम इसी तरह का रहने को संभावना जताई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।