Severe Heat in Haldwani Anganwadi Centers Remain Open Amidst 40 C Temperatures आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्मी में तप रहे नौनिहाल, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsSevere Heat in Haldwani Anganwadi Centers Remain Open Amidst 40 C Temperatures

आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्मी में तप रहे नौनिहाल

हल्द्वानी में 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं किए गए हैं। यहाँ के बच्चों को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक गर्मी में आना पड़ता है। केंद्रों में बेहतर वेंटिलेशन की कमी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 11 June 2025 11:46 AM
share Share
Follow Us on
आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्मी में तप रहे नौनिहाल

हल्द्वानी। भीषण गर्मी के बीच जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है ऐसे में भी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद नहीं किया गया है। ऐसे में केंद्रों पर आने वाले नौनिहाल भीषण गर्मी में तप रहे हैं। इन केंद्रों में गर्मी से निजात पाने के बहुत बेहतर इंतजाम भी नहीं हैं। जहां जिले भर के स्कूल, कॉलेजों में इन दिनों छुट्टियां हैं वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मावकाश नहीं होने के कारण तीन से छह साल तक के बच्चों को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रों में आना पड़ रहा है। हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत 422 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।

इनमें करीब चार हजार बच्चे पंजीकृत हैं। भीषण गर्मी को देखते केंद्रों में आने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट आई है फिर भी करीब 1400 बच्चे केंद्रों में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ‘हिन्दुस्तान टीम की ओर से पड़ताल की गई तो कई केंद्रों में पंखे-कूलर तो मिले लेकिन छोटे-छोटे कमरों में वेंटिनलेशन की बेहतर व्यवस्था नहीं दिखी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।