जंग के लिए छुट्टी छोड़ सीमा को रवाना हुए जवान
हल्द्वानी। पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने पर छुट्टी पर आए सेना के जवानों को वापस लौटना पड़ा। जवानों ने कहा कि वे देश के लिए जान भी न्योछावर करने को तैयार हैं। कई जवान शादी समारोह में भी थे, फिर भी...

हल्द्वानी बस अड्डे पर जवानों से ‘हिन्दुस्तान ने की बात बोले, देश के लिए छुट्टी क्या, जान भी न्योछावर रात में छुट्टी कैंसिल का संदेश होते ही लौटे जवान हल्द्वानी। पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ते ही छुट्टी पर घर आए सेना के जवानों का ड्यूटी पर लौटना शुरू हो गया है। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हल्द्वानी बस अड्डे से कई फौजी अपने तैनाती स्थल की ओर रवाना हुए। ऐसे ही कुछ जवानों से ‘हिन्दुस्तान ने बात की जो जम्मू, पंजाब और राजस्थान के लिए रवाना हुए हैं। शुक्रवार सुबह 7 बजे ‘हिन्दुस्तान की टीम रोडवेज बस अड्डे पहुंची। यहां पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले के 8 से अधिक जवान रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे।
इन जवानों को उनके पोस्टिंग क्षेत्र कश्मीर, जम्मू, अनंतनाग, कुपवाड़ा, राजौरी, पुंछ, पठानकोट, राजस्थान आदि इलाकों में शनिवार तक आमद करानी है। इन सैनिकों ने बताया कि देश के लिए छुट्टी क्या वह जान भी न्योछावर करने को तैयार हैं। 8:30 बजे तक सभी जवान बस अड्डे से रवाना हो गए। गोपनीयता को देखते हुए जवानों ने अपना प्रोफाइल साझा नहीं किया। चोरगलिया का जवान शादी के 24 घंटे पूरे से होने पहले लौटा चोरगलिया निवासी सेना के एक जवान की बुधवार को शादी हुई। 24 घंटे भी पूरे नहीं बीते थे कि सेना की ओर से रिकॉल आ गया। कहा गया कि उन्हें तत्काल बॉर्डर के लिए निकलना होगा। देशसेवा का प्रण लिए जवान रात दस बजे ही घर से कश्मीर के लिए निकल गए। उनके ताऊ पूर्व सैनिक विनोद वारियाल ने बताया कि भतीजा रातों रात बॉर्डर को रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह भी जंग का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। छुट्टी रद हुई तो रात ही पहाड़ से गाड़ी बुक करके आए पिथौरागढ़ के नाचनी निवासी सेना के जवान ने बताया कि रात दस बजे के आसपास वापसी का बुलावा आया। वह 15 दिन पहले घर आए थे। इसके अलावा पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी बीएसएफ जवान, भाटकोट निवासी सेना के जवान को भी रात को ही वापस लौटना पड़ा। तीनों एक ही वाहन से रात को पहाड़ से हल्द्वानी तक वाहन बुक कराकर आए। सुबह बस से पठानकोट और कश्मीर की ओर निकले। लोगों ने जाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। शादी में नाच रहे थे, तब आया बुलावा छुट्टी पर घर आए मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा निवासी सेना में पैरा कमांडो जवान को भी वापस जाना पड़ा। मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी जवान गुरुवार रात एक शादी समारोह में नाच रहे थे, तभी उन्हें कॉल आया कि वापसी करनी है। जवान बिना देर किए घर लौटे और रात को ही जम्मू की ओर निकल गए। उनका कहना था कि देश की रक्षा का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। वह दुश्मनों को सबक सिखाएंगे। पुलिसवालों की छुट्टियां भी कैंसिल एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि सीमा पर तनाव के कारण नैनीताल जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए अफसर और कर्मचारी सभी की छुट्टियां फिलहाल स्थगित कर दी हैं। हालात सामान्य होने के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।