गैर महिलाओं के साथ मेरे पति के अवैध संबंध हैं...कोतवाली पहुंची पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
महिला ने पति पर अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप भी लगाया है। महिला ने फर्जी आधार पर तलाक की कार्रवाई शुरू करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pati Patni News Hindi: उत्तराखंड में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है कि पुलिस भी दंग रह गई। कोतवाली पहुंची एक पत्नी ने अपने पति पर आरोपों की झड़ी लगा दी, जिसे के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की गंभरीता से जांच कर रही है।
हरिद्वार जिले में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना था कि उसके पति का गैर महिलाओं के साथ संबंध हैं, जिसकी वजह से उन दोनों के रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं हैं। महिला ने पति, सास और ननद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला ने पति पर अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप भी लगाया है। महिला ने फर्जी आधार पर तलाक की कार्रवाई शुरू करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला की शादी 25 अक्टूबर 2020 को यूपी के मेरठ निवासी शुभम गोसाईं से हुआ था। नीलम का आरोप है कि विवाह के बाद शुभम, उसकी मां भूमा और बहन राधिका लगातार 10 लाख रुपये की मांग को लेकर मानसिक दबाव बनाने लगे। जुलाई 2022 में शुभम का ट्रांसफर हरिद्वार हुआ, जहां मकान खरीदने के नाम पर फिर से पैसों की मांग की गई।
पीड़ित महिला के अनुसार, जून 2024 में उसने पति को एक सहकर्मी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। मार्च 2025 में जानकारी मिली कि शुभम ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल कर दी। कनखल थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।