किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
भवाली में पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो ने कृषि संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग और उद्यान विभाग ने कृषकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से...

भवाली। पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो केंद्र ने शनिवार को बेतालघाट के अमेल में विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग, उद्यान विभाग ने विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषकों को जानकारी दी। वहीं अमेल, चापड़ सेठी, धारकोट, सेठी मझगांव, गजार, तोराड़, बिनकोट, च्यूड़ी ग्रामसभा के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने कृषकों के साथ संवाद कर समस्याओं का समाधान किया। वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्य ने कहा कि कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी मिले, इसके लिए कार्यक्रम किए जाते हैं। इस दौरान अंजली अग्रवाल, डॉ. केएम राम, डॉ. लिलेंद्र जोशी, निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रेम गिरी, शेखर फुलारा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।