नैनीताल में पूर्व सीएम कोश्यारी का जन्मदिन मनाया
नैनीताल में पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूजा-अर्चना से शुरुआत हुई, उसके बाद बच्चों को मिठाई वितरित की गई और...

नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजनों ने जनसेवा, सहानुभूति और सामाजिक सहभागिता के मूल्यों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पाषाण देवी मंदिर में कोश्यारी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। दोपहर में भाजपाइयों ने बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, कामेश्वर प्रसाद काला, विधायक सरिता आर्या, दर्जाधारी शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार आर्य रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।