Closing Ceremony of Shrimad Bhagwat Gyan Yagya Katha in Nainital गोलू देवता मंदिर में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा संपन्न, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsClosing Ceremony of Shrimad Bhagwat Gyan Yagya Katha in Nainital

गोलू देवता मंदिर में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा संपन्न

नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन का समापन हुआ। यह कार्यक्रम 5 जून को शुरू हुआ था। समापन के दौरान गणेश पूजन, हवन पूर्णाहूति और विशाल भंडारे का आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालWed, 11 June 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
 गोलू देवता मंदिर में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा संपन्न

नैनीताल। नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में बुधवार को श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन का समापन हुआ। आयोजक आचार्य राकेश तिवारी ने बताया कि शुभारंभ 5 जून गुरुवार को किया गया था और बुधवार को इसका समापन किया गया है। आचार्य कैलाश चंद्र सुयाल ने भागवत कथा संपन्न कराई और बुधवार को प्रात: गणेश पूजन कर्म के बाद हवन पूर्णाहूति, व्यास पूजन और फिर विशाल भंडारा लगा। इस दौरान काशी से आए पंडित परमात्मा राम दुबे, रजनीश मिश्रा, प्रशांत तिवारी, बलराम दुबे सहित रमेश कांडपाल, सनी राठौर, शेखरानन्द त्रिपाठी, चन्दन मेहरा, उमापति जोशी, सरला जोशी, जगदीश सुयाल, घनश्याम ढोलगाई, मंजू रौतेला, भारती साह, सन्नू काण्डपाल, विपिन चंद्र, हरीश लाल साह, खजान सिंह डंगवाल, पूरन सिंह अधिकारी, सुमन साह, भगवान सिंह बोरा, मंजू अधिकारी, राजू वर्मा, नरेश साह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।