Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Weather Clears Up Tourists Thrill as Temperature Rises
नैनीताल में मौसम सुधरा तो उमड़े पर्यटक
मौसम नैनीताल। बीते तीन दिनों से खराब चल रहे मौसम के बाद शुक्रवार को नैनीताल में मौसम ने करवट ली और दिनभर चटक धूप खिली रही। इससे न केवल स्थानीय लोगों
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालFri, 11 April 2025 06:55 PM

नैनीताल। बीते तीन दिनों से खराब चल रहा मौसम शुक्रवार को साफ हो गया। इससे न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि यहां घूमने आए पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिली। बुधवार और गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। मालरोड, नैनी झील और स्नोव्यू जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।