Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsWomen s Day Celebration in Khairna Health Camps and Yoga Initiatives
महिलाओं को किया गया सम्मानित
खैरना तहसील के महिला सभागार में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सरिता आर्या और तहसीलदार बीसी भंडारी ने शुभारंभ किया। महिलाओं को सम्मानित किया गया और पतंजलि योग समिति ने योग करने के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSat, 8 March 2025 05:07 PM

गरमपानी। खैरना तहसील के महिला सभागार में शनिवार को महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और श्री कैंची धाम के तहसीलदार बीसी भंडारी ने शुभारंभ किया। महिलाओं को सम्मानित किया गया। पतंजलि योग समिति ने महिलाओं को रोजाना योग करने और अन्य को भी योग के लिए प्रेरित करने को कहा। आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कैंप भी लगाया। जिसमें 100 से अधिक लोगों का बीपी और शुगर जांचा गया। बीसी भंडारी, प्रीति सागर गर्ग, तुलसी, कन्नू गोस्वामी, विमला, संजू रजवार, भगवती, पुष्पा, पूजा, मेघा, भावना, किरण पनौरा रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।