किसान जीवन खत्री के निधन से क्षेत्र में शोक
पिथौरागढ़ के किसान जीवन खत्री का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर हुआ। खत्री ने युवाओं को स्थानीय रोजगार के लिए प्रेरित किया और कई लोगों को खेती से जोड़ा। उनके निधन...
पिथौरागढ़। बांस मैतोली के रहने वाले किसान जीवन खत्री का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार को रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। युवाओं को मैदानी क्षेत्रों की बजाए स्थानीय स्तर पर रोजगार शुरू करने को प्रेरित करने वाले खत्री बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने गांव के कई लोगों को खेती से भी जोड़ा। उनके निधन पर मनोज खत्री, बसंती खत्री, चंद्र प्रकाश खत्री, राहुल खत्री, राजकुमार खत्री, संदीप खत्री, नगर निगम पार्षद सुशील खत्री, रंजना खत्री, जानकी खत्री, मीना बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, होशियार सिंह भंडारी, पंकज जोशी, प्रवीण खत्री, गोकुल खत्री ने शोक जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।