शान्ति व्यवस्था भंग करने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में दर्शन राम और कुण्डल सिंह को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी और थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों के...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 18 June 2025 11:45 AM

पिथौरागढ़। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक दर्शन राम को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया हैं। इधर थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम से उप निरीक्षक आशीष रावत व कास्टेबल गोविन्द रौतेला ने वड्डा तिराहे के पास शराब पीकर यातायात व्यवस्था बाधित करने पर कुण्डल सिंह को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।