महिला को टक्कर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ केस
मंगलौर,संवाददाता। करीब तीन माह पूर्व सड़क पार कर रही एक महिला कर्मचारी को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें महिला की उपचार के दौरान मौत हो

करीब तीन माह पूर्व सड़क पार कर रही एक महिला कर्मचारी को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महिला के पति ने कोर्ट के आदेश पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सुरेंद्र कुमार निवासी खड़ी तहसील नरेंद्रनगर हाल निवासी नारसन खुर्द ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दोनों पति-पत्नी नारसन के समीप एक फैक्ट्री में काम करते थे। 8 फरवरी 2025 को शाम करीब 5 बजे वह फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर वापस लौट रहे थे।
जैसे ही उसकी पत्नी नारसन में पैदल ही सड़क पार करने लगी तो एक अज्ञात बाइक चालक ने उसकी पत्नी लक्ष्मी को जोरदार टक्कर मार दी थी। बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आसपास के लोगों की मदद से पीड़ित ने पत्नी को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस द्वारा पीड़ित की कोई मदद नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।