BJP Candidate Asha Nautiyal Launches Office in Chopta Amid Development Announcements भाजपा ने चोपता और ऊखीमठ में खोला चुनाव कार्यालय, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsBJP Candidate Asha Nautiyal Launches Office in Chopta Amid Development Announcements

भाजपा ने चोपता और ऊखीमठ में खोला चुनाव कार्यालय

रुद्रप्रयाग। संवाददाता भाजपा ने सतेराखाल चोपता मंडल में विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भ

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागMon, 4 Nov 2024 06:30 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने चोपता और ऊखीमठ में खोला चुनाव कार्यालय

चोपता में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की मौजूदगी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी में आठ सौ करोड़ रुपये की विकास कार्यों घोषणाएं की है, जिन्हें धरातल पर उतारने का काम जारी है। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक स्व. शैला रानी रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के लिए काम करना है, ताकि आशा नौटियाल को बड़े अंतर से जीत दिला सके। दो महीने से मण्डल में प्रवास कर रहे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी ने कहा कि मंडल में 29 बूथ है, सभी बूथों पर प्रवासियों द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ जनों, बुद्धिजीवियों, मातृशक्तियों से सीधा संपर्क किया जा रहा है। क्षेत्र का माहौल भाजपा के पक्ष में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।