BJP Membership Drive in Saterakhal Chopta Engaging New Voters and Strengthening Party Base ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाएं भाजपा की सदस्यता, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsBJP Membership Drive in Saterakhal Chopta Engaging New Voters and Strengthening Party Base

ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाएं भाजपा की सदस्यता

रुद्रप्रयाग। संवाददाता भाजपा के सतेराखाल चोपता के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मिस काल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों क

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागMon, 16 Sep 2024 04:22 PM
share Share
Follow Us on
ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाएं भाजपा की सदस्यता

भाजपा के सतेराखाल चोपता के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मिस काल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा नए मतदाता को मतदाता सूची में जोड़ने का काम भी करना है, ताकि कोई भी मतदान से वंचित न रहे। सतेराखाल चोपता के शक्ति केंद्र दुर्गाधार, चोपता, फ्लासी, घिमतोली, गडीधार, मयकोटी सहित कई स्थानों पर सदस्यता अभियान के दौरान मंडल प्रवासी प्रभारी विक्रम कंडारी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया सदस्यता अभियान एक नए युग का संकेत है, जहां हर भारतीय भाजपा के राष्ट्र निर्माण के संकल्प में जुड़ेगा। इस अभियान में सभी कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने बताया कि बीस सितंबर से पहले ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करना है। दुर्गाधार शक्ति केंद्र के प्रवासी प्रभारी दरमियान सिंह जख्वाल, शक्ति केंद्र चोपता के दीपराज बंगारी, शक्ति केंद्र फलासी के मेहरबान सिंह रावत, शक्ति केंद्र घिमतोली के जगदीश सिंह नेगी, शक्ति केंद्र काण्डेई के शैलेंद्र सिंह भंडारी, शक्ति केंद्र मायकोटि के घनश्याम पुरोहित, शक्ति केंद्र गडीधार बृजभूषण वशिष्ठ ने बूथों पर जाकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर रामेश्वर सेमवाल, सर्वेश्वर चमोला, प्रहलाद सिंह गुसाईं, भाजयुमो जिला मंत्री अमित प्रदाली, मंडल उपाध्यक्ष हरीश सिंह गुंसाई, मंडल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश सिंह रावत, विमल बिष्ट, गंभीर सिंह नेगी, भागचंद् नेगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।