Rajiv Chauhan Promoted to Inspector at Kedarnath Temple Ceremony चौहान को एसपी ने कराया तीसरा सितारा धारण, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsRajiv Chauhan Promoted to Inspector at Kedarnath Temple Ceremony

चौहान को एसपी ने कराया तीसरा सितारा धारण

राजीव चौहान को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर केदारनाथ मंदिर परिसर में एक पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने उनके कंधे पर तीसरा सितारा सजाया और नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागSun, 8 June 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
चौहान को एसपी ने कराया तीसरा सितारा धारण

जनपद में नियुक्त राजीव चौहान के निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर केदारनाथ मंदिर परिसर में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने उनके कंधे पर तीसरा सितारा धारण करते हुए नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दी। बीते दिनों उत्तराखंड पुलिस के 57 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए है। सूची में केदारनाथ चौकी प्रभारी के दायित्वों का निर्वहन कर रहे उप निरीक्षक राजीव चौहान का नाम भी है। निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्हें केदारनाथ में ही यात्रा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पदोन्नत हुए निरीक्षक राजीव चौहान के कन्धे पर तीसरा सितारा सजाते हुए नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दी।

साथ ही इसी प्रकार से अपने कर्तव्य निर्वहन किए जाने की अपेक्षा की। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अभिनय चौधरी सहित केदारनाथ में ड्यूटीरत पुलिस बल, आईटीबीपी व एसडीआरएफ कार्मिक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।