102-Year-Old Freedom Fighter Anuli Devi Koringa Passes Away in Jawahar Nagar स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना 102 वर्षीय आनुली कोरंगा का निधन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur News102-Year-Old Freedom Fighter Anuli Devi Koringa Passes Away in Jawahar Nagar

स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना 102 वर्षीय आनुली कोरंगा का निधन

गांव जवाहर नगर की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनुली देवी कोरंगा का निधन सोमवार सुबह 102 वर्ष की आयु में हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया गया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 9 June 2025 06:30 PM
share Share
Follow Us on
स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना 102 वर्षीय आनुली कोरंगा का निधन

शांतिपुरी, संवाददाता। गांव जवाहर नगर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के सेनानायक रहे स्व.पूरन सिंह कोरंगा की वीरांगना 102 वर्षीय आनुली देवी कोरंगा का सोमवार सुबह सात बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया गया। उनकी चिता को पुत्र जसपाल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह कोरंगा, धन सिंह कोरंगा और भोपाल सिंह कोरंगा ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी। इससे पूर्व सरकार व जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़, जिला पंचायत सदस्य दीपा प्रेम आर्या, प्रधान दीपा ललित कांडपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद कोरंगा, मोहन चंद्र पाण्डे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डाॉ. गणेश उपाध्याय, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल व सैनिक संगठन अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद जोशी ने शोक जताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।