पहले और आज के भारत में जमीन-आसमान का फर्क : जोशी
रुद्रपुर में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर एक 'प्रोफेशनल मीट' आयोजित किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मोदी सरकार की...

रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामपुर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में 'प्रोफेशनल मीट' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी, उद्योगपति, किसान और शिक्षाविद से संवाद स्थापित किया गया। मंत्री जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले के भारत और आज के भारत में जमीन-आसमान का फर्क है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां महिला, युवा, किसान और गरीबों को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में कई केंद्रीय परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के चलते अब तक कई भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री जोशी ने उपस्थित जनों को स्वच्छता, पौधरोपण, मताधिकार का प्रयोग, विकसित भारत 2047 के संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने स्वागत भाषण दिया और सभी आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए मोदी सरकार की 11 वर्षों की यात्रा को गरीब कल्याण को समर्पित बताया। प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि 11 वर्षों की यह यात्रा देश को विश्व मंच पर नई पहचान देने वाली रही है। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं और देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण ट्रॉमा सेंटर के स्वामी डॉ. प्रदीप अदलखा और संचालन भाजपा नेता हिमांशु शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद मेयर विकास शर्मा, दर्जाधारी उत्तम दत्ता, प्रकाश हरबोला, रंजीत सिंह गिल, हरनाम चौधरी, प्रमोद मित्तल, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, अमित नारंग, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, सुरेश परिहार, विवेक सक्सेना, धीरेन्द्र मिश्रा, शाह खान, गजेंद्र प्रजापति, हिमांशु शुक्ला, सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, किरन विर्क, प्रकाश चंदोला, राजकुमार साह, शालनी बोरा, राकेश सिंह, रोशन अरोरा, बिट्टू मिश्रा, सतनाम सिंह, गणेश राय, शैली फुटेला, रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, नीता सक्सेना, फरजाना बेगम, ममता त्रिपाठी, सरिता चौधरी, प्रेम लता चौहान, विमला बिष्ट, बिट्टू चौहान, हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, कुलदीप चंद, विनय बत्रा, तरुण दत्ता, मयंक कक्कड़, राकेश सिंह, जीतेन्द्र संधू, एनडी शर्मा, संजीव शर्मा, राजकुमार कोली, साधना शर्मा, रमेश कन्याल, रमेश कालड़ा, वीनू कुमार, चन्द्रसेन चंदा, पवन राणा, राजेंद्र राठौर, गोपी मंडल, गुड्डू खान, जितेन्द्र चौहान, नवीन पाण्डेय, केके त्रिपाठी, परवेज खान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।