दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार
सितारगंज में एक युवक को दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती होने पर दवा देकर...

सितारगंज। पुलिस ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बदायूं यूपी हाल निवासी सिडकुल क्षेत्र की एक युवती ने 15 मई को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि नदीम कुरैशी निवासी वार्ड तीन इस्लामनगर ने शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। शादी के लिए कहने पर उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।